Please wait

कोलकाता मेट्रो में लगी आग! यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर जब यात्री रवींद्र सदन स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने मेट्रो के नीचे से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। मेट्रो अधिकारियों के आदेश पर यात्रियों को ट्रेन से उतारे जाने के बाद सभी रैक खाली करा लिए गए। 

24 Feb 2023

कोलकाता मेट्रो में लगी आग! यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

मेट्रो में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आयी है। रवींद्र सदन स्टेशन पर यह घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्हें मेट्रो से उतार दिया गया। मेट्रो सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर जब यात्री रवींद्र सदन स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने मेट्रो के नीचे से धुआं निकलते देखा।

उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। मेट्रो अधिकारियों के आदेश पर यात्रियों को ट्रेन से उतारे जाने के बाद सभी रैक खाली करा लिए गए। दोपहर साढ़े 12 बजे तक मेट्रो को न्यू गड़िया कारशेड की ओर रवाना कर दिया गया। यात्रियों को मेट्रो में चढ़ने नहीं दिया गया।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि मेट्रो में आग लगी थी या फिर धुआं किसी और वजह से देखा गया था। इस घटना के कारण डाउन मेट्रो लाइन पर कुछ सेवा बाधित हुई।

नतीजतन विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद मेट्रो अधिकारियों ने घोषणा की कि घबराने की कोई बात नहीं है। कोलकाता मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्क है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News